Bareilly News: वेल्डिंग के दौरान एक बार फिर फटा तेल का टैंकर, वेल्डर की हुई मौत; छह महीने में दूसरी घटना

बरेली के आंवला कस्बा में गुरुवार की शाम एक तेल का टैंकर फट गया। टैंकर की वेल्डिंग की जा रही थी, जिस दौरान ये हादसा हुआ। पिछले साल दिसंबर में भी एक ऐसा ही हादसा हो चुका है। जिसके बाद की प्रशासन ने कुछ कदम उठाए थे, जो समय के साथ फीके पड़ गए।

Oil Tanker Blast In Bareilly: गुरुवार की शाम बरेली के आंवला कस्बा में एक दुर्घटना ने प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए। रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित एक वेल्डिंग की दुकान पर तेल के टैंकर में जोरदार धमाका हुआ। जिससे वेल्डर और उसका एक हेल्पर घायल हो गए। इलाज के दौरान वेल्डर की मौत हो गई, वहीं उसका सहायक अभी अस्पताल में भर्ती है। सात महीने पहले भी एक ऐसा ही हादसा हुआ था, जिसको लेकर कोई खास कार्रवाई नहीं हुई थी।

fuel tanker blast in bareilly

धमाके के बाद टैंकर की हालत

क्या है मामला

बरेली के आंवला कस्बे में गुरुवार शाम एक टैंकर फट गया। जिस दौरान ये हादसा हुआ, उस समय इस फ्यूल टैंकर की वेल्डिंग की जा रही थी। रेलवे स्टेशन रोड स्थित कान्हा गोशाला के सामने मुन्ना मिस्त्री की वेल्डिंग दुकान पर इंडियन ऑयल के टैंकर की वेल्डिंग का काम चल रहा था कि इसी दौरान जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि वेल्डर करीब 10 फुट दूर जा गिरा। वेल्डर के साथ उसका एक सहायक भी घायल हो गया। दोनों को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वेल्डर की मौत हो गई। मृतक का नाम संदेश है जो रहटुईया गांव का निवासी था। घायल होने के बाद संदेश को पहले एक स्थानीय निजी अस्पताल और फिर बरेली के एक बड़े अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

End of Feed