गाजियाबाद

आंख खोलकर देख ले पाकिस्तान: गंगा एक्सप्रेसवे पर उतरे भारतीय वायुसेना के विमान; कहीं से भी हो सकती है जवाबी कार्रवाई

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत के तेवर काफी तीखे हैं। भारत के तीखे तेवरों की आंच पाकिस्तान तक जा रही है। यही वजह है कि पाकिस्तान से बार-बार बयानों की झड़ी लग रही है। दोनों देशों में युद्ध की आंशका के बीच आज यानी शुक्रवार 2 मई को भारतीय वायु सेना ने गंगा एक्सप्रेसवे पर टच डाउन का अभ्यास किया।

Image

गंगा एक्सप्रेसवे पर भारतीय वायुसेना की ड्रिल

Photo : ANI

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार युद्ध के आसार बने हुए हैं। इस बीच भारतीय वायु सेना ने आज यानी शुक्रवार 2 मई को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर एयरशो किया है। यहां वायुसेना के विमानों ने एक्सप्रेसवे पर टच डाउन किया। वायु सेना के विमानों ने गंगा एक्सप्रेसवे पर टच एंड गो किया।

टच एंड गो का यह अभ्यास आपात परिस्थितियों में एक्सप्रेसवे पर विमान को उतारने और वहां से उड़ान भरने की ड्रिल है। इस ड्रिल में मिराज 200, C130J जगुआर, राफेल, सुखोई 30 MKI ने भाग लिया।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान में लगातार दहशत का माहौल है। पाकिस्तान को लग रहा है कि भारत किसी भी समय हमला कर सकता है। ऐसे में वायुसेना की यह ड्रिल पाकिस्तान के डर को और भी बढ़ाने के लिए काफी है।

हालांकि, भारत पहले ही सिंधु जल समझौते को रद्द करके पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर चुका है। अभी उस पर लगातार और भी दबाव बनाए जा रहे हैं। इस बीच अरब सागर में भारतीय नौसेना का भी अभ्यास चल रहा है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article