लखनऊ

यूपी का मौसम 03-May-2025: सहारनपुर से सोनभद्र तक गर्मी से राहत, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट, इस दिन तक सुहावना बना रहेगा मौसम

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 03-May-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी दोनों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा और गर्मी से भी राहत मिलेगी।

Image

यूपी का मौसम

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 03-May-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। मौसम विभाग की मानें तो यूपी के लोगों को आने वाले कई दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। उसके बाद तापमान में वापस वृद्धि शुरू होगी। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं अधिकांश जिलों में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में कमी भी दर्ज की गई है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।

उत्तर प्रदेश के बिजली गिरने के साथ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज हवाओं और बिजली चमकने के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बात करें तो सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, एटा, मैनपुरी, काशीरामनगर, मुरादाबाद, कन्नौज, औरया, फर्रुखाबाद, कानपुर नगर, कानपुर देहात, हमीरपुर, ललितपुर, झांसी, जालौन, महोबा, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र और मिर्जापुर में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की आशंका जताई गई है।

इसके अलावा, चंदौली, वाराणसी, संतकबीर नगर, प्रतापगढ़, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, संत रविदास नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, पीलीभीत, बरेली और रामपुर में आंधी चलने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

यूपी में आगामी दिनों में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने मानें तो प्रदेश में आगामी दिनों में भी तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, 7 मई तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी में तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा। आईएमडी द्वारा इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि 4 मई से 7 मई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों बारिश होगी, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा। 8 मई से मौसम में फिर बदलाव होगा और मौसम साफ होना शुरू होगा। साथ ही हवाओं और बारिश का दौर थमने लगेगा। उसके बाद से तापमान में तेजी से वृद्धि होगी और गर्मी की एक बार फिर शुरुआत होगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article