UP में वक्फ बोर्ड के पास 1,24,720 संपत्तियां; संभल की 1150 सरकारी संपत्तियों पर ठोका दावा; जानें पूरा मामला

Waqf Board: वक्फ संशोधन विधेयक पर संसद की मुहर लगने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने वक्फ संपत्तियों की पहचान के लिए एक विशेष अभियान चलाया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने सभी जिलाधिकारियों से वक्फ की अवैध संपत्तियों को चिह्नित करने का निर्देश दिया है। जिसके तहत पता चला कि वक्फ बोर्ड ने संभल जिले में कुल 1150 सरकारी संपत्तियों पर दावा ठोका हुआ है।

Waqf Board: वक्फ संशोधन विधेयक पर संसद की मुहर लगने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने वक्फ संपत्तियों की पहचान के लिए एक विशेष अभियान चलाया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने सभी जिलाधिकारियों से वक्फ की अवैध संपत्तियों को चिह्नित करने का निर्देश दिया है। साल 2014 के आंकड़ो के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में वक्फ बोर्ड के पास 1,24,720 वक्फ प्रॉपर्टीज हैं इनमें से सुन्नी वक्फ बोर्ड की 1,19,451, जबकि शिया वक्फ बोर्ड की 5,269 संपत्तियां हैं।

Waqf Board

वक्फ संपत्तियां

लखनऊ में कितनी हैं संपत्तियां

अगर बात राजधानी लखनऊ की करें तो वहां पर वक्फ बोर्ड के पास कुल 3,072 वक्त संपत्तियां हैं जिनमें से सुन्नी वक्फ के पास 2,386 और शिया वक्फ के पास 686 प्रॉपर्टीज हैं। इससे इतर राजस्व विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में वक्फ बोर्ड की ओर से जिन संपत्तियों का दावा किया गया है, उनमें से अधिकांश का कोई आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं है।

End of Feed