नोएडा

Noida: सेक्टर 137 मेट्रो स्टेशन के नीचे युवक की हत्या, प्रॉपर्टी विवाद को लेकर मारी गोली

Noida Man Shot Dead: नोएडा में प्रॉपर्टी विवाद के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों पक्षों में सेक्टर 82 में स्थित प्रॉपर्टी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 6 टीमें लगाईं हैं।

Image

नोएडा में युवक का मर्डर

Noida Man Shot Dead: नोएडा में रविवार रात को सेक्टर 137 मेट्रो स्टेशन के नीचे एक युवक की हत्या कर दी गई। दो पक्षों में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके चलते दूसरे पक्ष ने युवक को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक के परिजनों ने आरोपी पक्ष के खिलाफ नामजद तहरीर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 6 टीमें बनाई हैं।

प्रॉपर्टी को लेकर लंबे समय चल रहा था विवाद

जानकारी के अनुसार सेक्टर 82 में स्थित एक प्रॉपर्टी को लेकर दोनों पक्षों में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। जिसने रविवार रात को एक खतरनाक मोड़ ले लिया। ज्वाइंट सीपी नोएडा शिवहरि मीणा ने बताया कि थाना क्षेत्र 142 में सेक्टर 137 मेट्रो स्टेशन आसपास की यह घटना है। दोनों पक्षों में प्रॉपर्टी को लेकर बातचीत हो रही थी, जो तीखी बहस में बदल गई। इसी दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। युवक के सिर में गोली लगी, जिसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बहस के दौरान आरोपियों ने युवक को बहुत नजदीक से गोली मारी, जिस कारण उसे बचने का कोई मौका नहीं मिल सकता। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ज्वाइंट सीपी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article