शहर

Bhadohi News: भदोही के सपा विधायक पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, जानें क्या है पूरा मामला

Bhadohi News: भदोही के सपा विधायक पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। उनके और उनकी पत्नी के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है। हाल ही में उनके घर में काम करने वाली नाबालिग नौकरानी ने आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

Image

आवास पर पहुंची पुलिस।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • विधायक की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित।
  • विधायक के बेटे पूछताछ कर रही है पुलिस।
  • विधायक और उनकी पत्नी दोनों हैं फरार।

Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही से समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग और उनकी पत्नी के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के धाराओं में एफआईआर दर्ज किया है। बता दें कि बीते दिनों विधायक के घर काम करने वाली नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर एक और नाबालिग नौकरानी को मुक्त कराया था। इसके बाद से ही उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

विधायक और उनकी पत्नी पर मारपीट का आरोप

सपा विधायक के घर से मुक्त हुई लड़की ने विधायक और उनकी पत्नी पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद श्रम विभाग और पुलिस ने माना है कि नाबालिग लड़की ने प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पहले श्रम विभाग ने बाल बंधुआ मजदूरी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।

विधायक की गिरफ्तार के लिए टीम गठित

इसके बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के धारा में एफआईआर दर्ज किया है, जिसके बाद से ही सपा विधायक पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। सूत्रों के मुताबिक विधायक और उनकी पत्नी फरार हैं। विधायक के बेटे को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित कर दिया गया है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article