Vande Bharat Express: लखनऊ और अयोध्या से दिल्ली तक दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस,आसान होगा सफर; जानें रूट

राम मंदिर के उद्घाटन के बाद यात्रियों की संख्या को देखते हुए भारतीय रेलवे अयोध्या से लखनऊ होकर आनंद विहार के बीच जल्द ही एक वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाने का फैसला किया है। रेलवे बोर्ड के अनुसार ट्रेन की समय- सारणी पर काम चल रहा है।

Vande Bharat Express: भारतीय रेलवे (Indian Railways) अयोध्या से लखनऊ होकर दिल्ली के बीच जल्द ही एक वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) दौड़ाएगा। इसके नए रैक का आवंटन उत्तर रेलवे को रेल कोच फैक्ट्री से हो चुका है। 16 दिसंबर को इसे उत्तर रेलवे को सौंप दिया जाएगा। आठ बोगियों वाली इस ट्रेन के लिए रेलवे बोर्ड समय सारिणी तैयार कर रहा है। दिल्ली से लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस आठ घंटे में सफर तय करेगी। अभी अयोध्या में वंदे भारत एक्सप्रेस के मरम्मत की सुविधा नहीं है। इस वजह से सुबह आनंद विहार (दिल्ली) से वंदे भारत एक्सप्रेस चलकर दोपहर में अयोध्या से रवाना करने पर सहमति बनी है। जानकारी के अनुसार रेलवे बोर्ड आनंद विहार-अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस की समय सारणी बना रहा है। रेलवे बोर्ड ने पहले ही नई दिल्ली लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस को वंदे भारत में बदलने का प्रस्ताव बनाया था। ऐसे में आनंद विहार-अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस को शताब्दी एक्सप्रेस के नए विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

Vande Bharat Express

दिल्ली से आयोध्या तक दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होना है। जिसको देखते हुए भारतीय रेलवे यात्रियों की संख्या व रेवेन्यू अधिक होने का आकलन लगा रही है और अयोध्या रूट पर चलाने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, राममंदिर उद्घाटन से पहले लखनऊ वंदेभारत ट्रेन चलाने की घोषणा की जा सकती है।

End of Feed