Moradabad: बच्चा बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार; ऐसे चलता था पूरा रैकेट

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 10, 2023, 08:51 AM IST

Child Trafficking Gang In Uttar Pradesh: ऑन डिमांड मेट्रो सिटी में बच्चा बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस गैंग के छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह के गिरफ्तार सदस्यों में चार महिला शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई में एक नवजात बच्चा का रेस्क्यू हुआ। ये गिरोह चोरी कर और गरीबों से बच्चा खरीद कर बड़े शहरों में बेचता था।

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में बच्चा तस्करी करने वाले एक गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अलग-अलग राज्यो में नवजात बच्चों को चुराकर बेचने वाले गिरोह के 6 सदस्य पुलिस की गिरफ्त में आ गए। पुलिस को गिरोह के पास से एक नवजात बच्चा भी बरामद हुआ है।

Child Trafficking

ऑन डिमांड मेट्रो सिटी में बच्चा बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ। (तस्वीर- Freepik)

कैसे हुआ इस गैंग का भांडाफोड़

मामला उस वक्त पकड़ में आया जब मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र में 5 दिने के नवजात बच्चे का 30 हजार रुपये में सौदा किया गया। उसके बाद उसे 80 हजार रुपये में बेचा गया। नवजात बच्चे का दिल्ली की एक पार्टी को ढाई लाख रुपये में सौदा किया गया था। बच्चे का सौदा होने के बाद 30 हजार रुपये एडवांस में मिले बाकी के पैसे डिलीवरी होने पर मिलने वाले थे। इस सौदेबाजी की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस ने रंगे हाथों मोके से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मौके से गिरफ्तार हुए आरोपियों की सूचना पर अन्य तीन आरोपी भी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने मौके से एक नवजात बच्चे को भी बरामद किया। पुलिस के मुताबिक अब तक ये गिरोह 6 बच्चों की तस्करी कर चुका है। इस बच्चे की तस्करी में ये गिरोह पुलिस की पकड़ में आ गया।

किस तरह लोगों को बरगलाता था गैंग?

पुलिस के मुताबिक 5 दिन के नवजात बच्चे का सौदा उसकी दादी ने 30 हजार हजार रुपये में कर दिया था जिसके बाद उस बच्चे को आगे 80 हज़ार रुपये में बेच दिया गया। इसके बाद बच्चे का सौदा ढाई लाख में किया गया था। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो सगी बहने शामिल है और दो आशाएं भी इसमें शामिल है। जिनका सिर्फ इतना था कि जिन परिजनों को बच्चे की जरूरत नहीं होती थी उन परिवार के लोगों को बहलाना और उनसे बच्चों का सौदा करना।

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को टारगेट

अधिकतर ऐसे परिवार के लोगों को टारगेट किया जाता था जो आर्थिक रूप से कमजोर होते थे और जिन्हें बच्चों की आवश्यकता नहीं होती थी। 5 दिन के नवजात बच्चे का सौदा उसकी दादी ने ही गिरोह के सदस्य को 30 हजार में किया था, जिसे 80 हजार में और फिर 2 ढाई लाख में बेचा गया था। फिलहाल पुलिस ने 4 महिलाओं सहित कुल 6 सदस्यों को अरेस्ट किया है एक महिला जो मुंबई में रहती है अभी वांछित चल रही है।

End Article
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभा...

End of Feed