इंदौर की तर्ज पर स्वच्छ होंगे यूपी के शहर, CM योगी के निर्देश पर स्वच्छता मॉडल देखने एमपी पहुंची टीम

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Nov 24, 2022, 02:30 PM IST

उत्तर प्रदेश के नगरीय निकायों की एक टीम ने बीते शनिवार और रविवार को इंदौर के स्वच्छता मॉडल का अवलोकन किया। इंदौर की तर्ज पर ही जल्द उत्तर प्रदेश के शहरों को भी संवारा जाएगा।

UP to adopt Indore model for solid waste management: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पीएम नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप प्रदेश के प्रत्येक शहर, गांव और कस्बे को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में जुटी है। इस कड़ी में सीएम योगी के निर्देश पर प्रदेश के आला अधिकारी दूसरे राज्यों के उन शहरों का गहन निरीक्षण कर रहे हैं, जो स्वच्छता रैंकिंग में लगातार टॉप पर बने हुए हैं। खासकर मध्य प्रदेश का इंदौर शहर, जो स्वच्छता के मामले में लगातार शीर्ष पर रहा है। इंदौर के मॉडल को यूपी के शहरों पर कैसे लागू किया जाए, कूड़े का निस्तारीकरण कैसे हो, पर्यावरण को कैसे बचाया जाए समेत तमाम इश्यूज को जानने के लिए उत्तर प्रदेश के नगरीय निकायों की एक टीम ने बीते शनिवार और रविवार को इंदौर के स्वच्छता मॉडल का अवलोकन किया। इस दौरान टीम ने ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थित एशिया के सबसे बड़े बायो सीएनजी प्लांट का भी अवलोकन किया। स्वयं मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने भी इंदौर जाकर ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थित बायो सीएनजी प्लांट को देखा है। माना जा रहा है कि इंदौर की तर्ज पर ही जल्द उत्तर प्रदेश के शहरों को भी संवारा जाएगा और प्रदेश को स्वच्छ बनाने के लिए प्रयास किया जाएगा, ताकि स्वच्छता रैंकिंग में उत्तर प्रदेश के शहरों का प्रतिनिधित्व बढ़ाया जा सके।

इंदौर की तर्ज पर स्वच्छ होंगे यूपी के शहर, CM योगी के निर्देश पर स्वच्छता मॉडल देखने एमपी पहुंची टीम

सफाई व्यवस्था के निरीक्षण पर रहा फोकस

End of Feed