UP में छात्रों-महिलाओं को बड़ी सौगात, 22 प्रस्तावों को मंजूरी; इन जिलों में बनेगी यूनिवर्सिटी

लखनऊ में नैमिष नगर से नई आवासीय योजना के लिए 250 करोड़ रुपये शासन से दिया जाएगा। आवास विभाग द्वारा लखनऊ विकास प्राधिकरण को सीड कैपिटल के रूप में 250 करोड़ रुपये दिया जाएगा। अयोध्या में 318 करोड़ रुपये की लागत से रिधौरा, कंचनपुर, लालपुर व मोंचा में 107 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को कैबिनेट बैठक में 22 प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इन प्रस्तावों में पर्यटन, शिक्षा, खनन, कृषि, बुनियादी ढांचा, और सामाजिक कल्याण जैसे क्षेत्रों को मजबूत करने की योजनाएं शामिल हैं। यह फैसले राज्य को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। सरकार के अनुसार औद्योगिक विकास विभाग/- सेमीकंडक्टर के संबध में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। उत्तर प्रदेश पर्यटन सेवा नियमावली 2025 को भी मंजूरी दे दी है। साथ कैबिनेट मीटिंग में छात्रों और महिलाओं को लेकर रखा गया प्रस्ताव भी पास हो गया है। जिसके तहत दीपावली तक छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके अलावा उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत फ्री में एक-एक सिलेंडर बांटा जाएगा।

CM Yogi

सीएम योगी (फोटो-ट्विटर)

नगर से नई आवासीय योजना

निकायों में तीन हजार कर्मियों की भर्ती का रास्ता भी साफ हो गया है। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/ नए शहर प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत चार शहरों लखनऊ, अयोध्या, रामपुर, बागपत-बड़ौत खेकड़ा में नई आवासीय योजनाएं लाई जाएंगी। सरकार संबंधित विकास प्राधिकरणों को भूमि लेने के लिए 970 करोड़ रुपये देगी। लखनऊ में नैमिष नगर से नई आवासीय योजना के लिए 250 करोड़ रुपये शासन से दिया जाएगा। आवास विभाग द्वारा लखनऊ विकास प्राधिकरण को सीड कैपिटल के रूप में 250 करोड़ रुपये दिया जाएगा। अयोध्या में 318 करोड़ रुपये की लागत से रिधौरा, कंचनपुर, लालपुर व मोंचा में 107 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।

End of Feed