UP: यूपी की पहली AI आधारित सड़क परियोजना को मिली मंजूरी

UP: उत्तर प्रदेश में पहली एआई आधारित सड़क परियोजना को परिवहन विभाग की मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के साथ प्रवर्तन दक्षता को बढ़ावा देना है।

UP News: उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग को केंद्र सरकार से एआई-आधारित पायलट प्रोजेक्ट के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) की मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, प्रवर्तन दक्षता बढ़ाना और नागरिकों के लिए अधिक पारदर्शी, तेज और सुरक्षित परिवहन सेवाएं प्रदान करना है। मंत्रालय ने सोमवार को उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और बिग-डेटा एनालिटिक्स-आधारित सड़क सुरक्षा प्रायोगिक परियोजना के लिए औपचारिक अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया।

UP AI Road

यूपी की पहली AI आधारित सड़क परियोजना को मिली मंजूरी (फोटो - Canva)

मोटर वाहन अधिनियम और नियमों को करना होगा पालन

मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि इस पहल को मोटर वाहन अधिनियम, 1988, केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 और सभी सड़क सुरक्षा ई-प्रवर्तन मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पूरी तरह से पालन करना होगा और इससे सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय पर कोई वित्तीय दायित्व नहीं आएगा। यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह भारत में किसी राज्य परिवहन विभाग द्वारा किया गया पहला एआई-संचालित सड़क सुरक्षा प्रयोग है।

End of Feed