लखनऊ नगर निगम की अच्छी पहल, अब कबाड़ से बनेंगी काम की चीजें, इंदौर की कंपनी से करार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2023, 12:41 PM IST

Lucknow Nagar Nigam: लखनऊ में अब बेकार कचरे से काम का सामान बनाया जाएगा। लखनऊ नगर निगम ने एक निजी कंपनी कबाड़ी डॉट काम के साथ मिलकर इस दिशा में काम कर रहा है। पहले कचरे को पहले कंप्रेस किया जाता है। फिर उसे रिसाइकिलिंग प्लांट में गलाकर शीट बनाने का काम किया जाता है। इंदौर में कचरा प्रबंधन का काम करने वाली एक कंपनी एचएमएस से तीन महीने के लिए समझौता हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ में नगर निगम ने शानदार पहल
  • लखनऊ में अब कबाड़ से बनेंगी काम की चीजें
  • इंदौर की कंपनी से तीन माह के लिए हुआ समझौता

Lucknow Nagar Nigam: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नगर निगम ने शानदार पहल की है। अब लखनऊ में कबाड़ से काम की चीजें बनेंगी। टेट्रा पैक जैसे बेकार कचरे से भी इस्तेमाल के लायक चीजें बनेंगी। लखनऊ नगर निगम ने एक निजी कंपनी कबाड़ी डॉट काम के साथ मिलकर इस दिशा में पहल की शुरूआत कर दी है। साथ ही उससे बनी उपयोगी चीजों का इस्तेमाल भी शुरू कर दिया गया है। टेट्रा पैक और पॉलिथीन का इस्तेमाल कर बनाई गई बेंच नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने खुद अपने कमरे में आने वाले लोगों के बैठने के लिए रखी है। वो पेन- पेंसिल स्टैंड का भी उपयोग कर रहे हैं।

lucknow nagar nigam

लखनऊ नगर निगम की अच्छी पहल

आने वाले समय में लखनऊ के लोग भी ऐसी चीजों का उपयोग कर सकेंगे, और बेकार कचरे को बेचकर रुपये भी कमा सकेंगे। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के अनुसार, अभी यह प्रयोग पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया है।

End of Feed