UP News: परिवहन विभाग की नई पहल; अब ट्रेन की तर्ज पर बसों के सफर में भी मिलेगा खाना

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) बस में यात्रियों को खाना उपलब्ध कराने की कवायद कर रहा है। जल्द ही मील ऑन रोड नाम से ऐप की व्यवस्था की जाएगी जिसके जरिए, यात्री सफर के दौरान खाना ऑर्डर कर सकेंगे। खाना की डिलीवरी अनुबंधित प्लाजा पर होगी। ऐप पर खाने और बस के परिचालन संबंधी फीडबैक भी दिए जा सकेंगे।

UPSRTC: ट्रेनों की चर्चा में जो एक बात जरूर आती है, वो है ट्रेन की खाने की चर्चा। सफर को दौरान भूख मिटाने के अलावा यादों में घर कर जाने वाले रेलवे के खाने ट्रेन की पैंट्री से निकलकर रेस्टॉरेंट में आ गए। चाहे पूरी आलू हो या रेलवे का फेमस टमाटर का सूप, रेलवे के ये खाने काफी लोकप्रिय हैं। अब जल्द ही एक ऐसा ही अनुभव आपको बसों में मिलेगा। जी हां, रेलवे की ही तरह बसों के सफर में भी आप खाना खा सकेंगे। अंतर बस इतना होगा कि ये खाना किसी कॉनट्रैक्टेड प्लाजा से मिलेगा।

up transport department meal on road

अब ऐप से बुक होगा बस में खाना

मील ऑन रोड

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की ये पहल आपको बस में सफर के दौरान आपको खाना मुहैया कराएगी। बस में बैठे बैठे ही यात्री ऑनलाइन खाने का आर्डर दे सकेंगे। परिवहन निगम 'मील ऑन रोड' सेवा की एक बार फिर शुरुआत कर रहा है।

End of Feed