उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी (Danish Azad Ansari) समाजवादी पार्टी और बसपा पर जमकर बरसे हैं, उनका कहना है कि इन दोनों दलों ने वोट के लिए मुस्लिमों (Muslim) का इस्तेमाल किया है सिर्फ और किया कुछ भी नहीं, उन्होंने सपा और बसपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन दलों ने मुस्लिमों को गुमराह करने व ठगने का काम किया गया है।
अंसारी ने कहा, 'सपा-बसपा ने हमारा वोट लेकर सरकार बना लिया, लेकिन मुस्लिम समाज की तरक्की के लिए कोई कार्य नहीं किया, सपा-बसपा को जवाब देने का काम हमारे आवाम ने किया है', मंत्री ने कहा, 'सपा के लोग इसलिए परेशान हैं कि सत्ता की चाबी उनके हाथ में नहीं आ रही, जनता ने उन्हें दरकिनार कर दिया है तो सत्ता में आने के लिए छटपटा रहे हैं।'
दानिश आजाद अंसारी सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की
अंसारी ने सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की और कहा योगी सरकार ने हज यात्रा पर जा रहे उत्तर प्रदेश के 25 हजार 744 लोगों के लिए बेहतर तरीके से इंतजाम किया है ताकि सफर के दौरान उन्हें कोई दिक्कत ना हो, उन्होंने उत्तर प्रदेश से हज यात्रा पर जा रहे हज यात्रियों की सुविधा के लिए योगी सरकार के कदमों की जानकारी दी।
नगर निकाय चुनाव में मुस्लिम समाज ने जमकर बीजेपी का साथ दिया
वहीं निकाय चुनाव को लेकर अंसारी ने दावा किया कि इस बार नगर निकाय चुनाव में मुस्लिम समाज ने जमकर बीजेपी का साथ दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुस्लिम समाज पहले बंट रहा था और वोट बैंक की तरह इस्तेमाल हो रहा था, अब नहीं होगा।
