UP Weather Today: अयोध्या-कानपुर सहित 44 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, लखनऊ में बारिश के बाद सुहावना हुआ मौसम

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ रहे हैं। कुछ जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है तो कुछ जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल अजब-गजब बना हुआ है। कहीं बारिश की संभावना है तो कहीं लू ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। इस बीच हीट स्ट्रोक और लू लगने से बीमार पड़ने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ रही है। मौसम विभाग ने यूपी के 44 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं करीब 25 जिलों में लू का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं लखनऊ में रात भर आंधी के बाद सुबह हुई हल्की बारिश के बाद से मौसम सुहावना बना हुआ है और तापमान में 2 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। बदलते मौसम की चाल में कहीं लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी तो वहीं कुछ स्थानों पर लोगों को गर्मी में झुलसना पड़ेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आइए आपको बताएं किन जिलों में बारिश होने की संभावना है और किन जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है।

UP Weather Today.

यूपी में मौसम का हाल

यूपी के इन जिलों भीषण गर्मी का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम के बदलते रंग एक साथ देखने के मिल रहे हैं, जहां एक तरफ आंधी बारिश का अलर्ट है, वहीं दूसरी तरफ यूपी के 25 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने यूपी के 11 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उन जिलों में कानपुर नगर, कानपुर देहात, महोबा, हमीरपुर, जालौन, झांसी, फतेहपुर, चित्रकूट, कन्नौज, बांदा और ललितपुर शामिल है। इसके अलावा 14 जिलों में लू येलो अलर्ट जारी किया है। येलो अलर्ट वाले जिलों में कौशांबी, प्रयागराज, इटावा, मैनपुरी, प्रतापगढ़, संत रविदास नगर, उन्नाव, आगरा, फिरोजाबाद, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, औरैया और फर्रुखाबाद शामिल हैं।

End of Feed