UP Weather Today: यूपी में भीषण गर्मी का प्रकोप, कई जिलों में 41 पहुंचा तापमान; जानें मौसम का हाल

UP Weather Today: यूपी में मौसम शुष्क बना हुआ है। कई जिलों में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, प्रयागराज में तापमान 40 के पार दर्ज किया जा रहा है। आने वाले दिनों में यूपी के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में गर्मी बढ़ने लगी है। तेज और चिलचिलाती धूप से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। अभी अप्रैल का महीना शुरू भी नहीं हुआ है, लेकिन प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है, तो वहीं प्रयागराज में तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया है। मार्च के महीने में ही मई वाली गर्मी पड़ने लगी है। मार्च में गर्मी का प्रकोप देख अप्रैल में गर्मी के और तीखे तेवर झेलने की आशंका जताई जा रही है। आइए अब जानें कैसा रहेगा आज यूपी में मौसम का हाल -

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। अभी तक लोग पंखे से काम चला रहे थे, लेकिन लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए एसी और कूलर का इस्तेमाल शुरू हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने यूपी के कई इलाकों में दो दिन तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इससे प्रदेश के तापमान में कुछ कमी आने की संभावना है, लेकिन इससे गर्मी पर अधिक असर देखने को नहीं मिलेगा।

End of Feed