रमजान का महीना खत्म होने वाला है और इस महीने के आखिरी शुक्रवार यानी अलविदा की नमाज को लेकर शहर में काफी चहल-पहल रहने वाली है। प्रशासन ने इसे देखते हुए, सुरक्षा के लिहाज से लखनऊ शहर को पांच जोन और 18 सेक्टर में बांट कर पुलिस और पीएसी को लगाया गया है। शहर में 64 हॉटस्पॉट भी चिह्नित किए गए हैं, जहां ड्रोन से निगरानी होगी। ईदगाह और मस्जिदों के रूट पर डायवर्जन लागू किया गया है। जो आज सुबह दस बजे से लागू रहेगा।
सोशल मीडिया पर भी नजर
जुमे की नमाज के दौरान सुरक्षा पुख्ता इंतजाम के लिए साइबर क्राइम सेल समेत चार टीमें नियुक्त की गई हैं। जो सोशल मीडिया पर नजर रखेंगी। आपत्तिजनक मैसेज पोस्ट करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कल, गुरुवार को पुलिस अधिकारियों ने पैरामिलिट्री फोर्स और पीएसी के साथ शहर के संवेदनशील जगहों पर फ्लैग मार्च किया।
इन जगहों पर होगी नमाज
आज, शुक्रवार की दोपहर 12 से 1 बजे के बीच शिया समुदाय की नमाज आसिफी मस्जिद (बड़ा इमामबाड़ा) और दोपहर 1 से 2 बजे के बीच सुन्नी समुदाय की नमाज टीले वाली मस्जिद में होगी। इसके अलावा ऐशबाग ईदगाह में दोपहर 12:45 पर नमाज होगी। इन जगहों पर ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है और रूट का डायवर्जन किया गया है।
इन रास्तों पर है डायवर्जन
- सीतापुर रोड की तरफ से आने वाले यात्री डालीगंज रेलवे क्रांसिग तिराहे से पक्के पुल (टीले वाली मस्जिद) की ओर नहीं जा सकेंगे। इसकी जगह, डालीगंज रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज से बांए मुड़कर आठ नंबर चौराहा निरालानगर से आईटी चौराहा से होकर जाया जा सकेगा।
- पक्का पुल खदरा साईड तिराहा से यात्री पक्का पुल (टीले वाली मस्जिद) की ओर की नहीं जा सकेंगे। इसकी जगह, पक्कापुल से पहले तिराहे से बन्धा रोड या नया पुल से होकर जाया जा सकेगा।
- हरदोई रोड, बालागंज से आने वाले यात्री बड़े इमामबाड़े और टीले वाली मस्जिद के तरफ नहीं जा सकेंगे। इसके लिए, कोनेश्वर मंदिर चौराहे से दाहिने चौक चौराहा, मेडिकल कालेज चौराहा होकर जाना पड़ेगा।
- कोनेश्वर चौराहे से गाड़ियां घण्टाघर होते हुए बडा इमामबाडा, टीले वाली मस्जिद की ओर नहीं जा सकेंगी। इसकी जगह, कोनेश्वर मंदिर चौराहे से चौक चौराहा, मेडिकल क्रास, शाहमीना तिराहा या नीबू पार्क (रूमी गेट चौकी) चौराहे से नया पुल होकर जाया जा सकेगा।
- नीबू पार्क (रूमीगेट चौकी) चौराहे से गाड़ियां इमामबाड़ा व टीले वाली मस्जिद की तरफ नहीं जा सकेंगी। इसकी जगह आज, कोनेश्वर चौराहा या नींबू पार्क के पीछे नया पुल होकर जाना पड़ेगा।
- नीबू पार्क ओवरब्रिज से उतर कर रूमी गेट की तरफ नहीं जाया जा सकेगा। इसकी जगह, चौक चौराहा, ठाकुरगंज होकर या चरक चौराहा से जाना पड़ेगा।
- चौक तिराहा से नीबू पार्क चौराहा की ओर जाने वाला रास्ता बंद रहेगा। इधर जाने वाली गाड़ियां कोनेश्वर चौराहा या मेडिकल क्रास होकर जा सकेंगी।
- मेडिकल क्रास चौराहे से फूलमण्डी, खुन-खुन जी गर्ल्स कालेज होकर नीबू पार्क चौराहे की तरफ का रास्ता बंद है। इसकी जगह मेडिकल कालेज चौराहा या चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होकर जाया जा सकेगा।
- शाहमीना तिराहे से कोई भी गाड़ी पक्कापुल (टीले वाली मस्जिद) की ओर नहीं जाएगी। इसकी जगह मेडिकल कालेज या डालीगंज पुल, आईटी होकर जाया जा सकेगा।
- डालीगंज पुल चौराहे से सीतापुर रोड की ओर जाने वाली रोडवेज और सिटी बसें और यात्री पक्का पुल (टीले वाली मस्जिद) की ओर नहीं जाएंगे। इस रास्ते को आईटी, कपूरथला, पुरनिया की ओर से डायवर्ट किया गया है।
- शाहमीना तिराहे से कैसरबाग की ओर हरदोई रोड की ओर जाने वाले रोडवेज बसें पक्का पुल, बडा इमामबाडा की ओर नहीं जा सकेंगी। इस ट्रैफिक को शाहमीना तिराहे से बांये मेडिकल कालेज, चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा की तरफ मोड़ा गया है।
