लखनऊ

शाहजहांपुर में जल्लाद बना पिता! अपने चार बच्चों का धारदार हथियार से रेता गला, फिर खुद भी फांसी लगाकर दी जान

Shahjahanpur crime news: शाहजहांपुर में एक शख्स ने अपने बच्चों की हत्या कर खुद भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि मृतक का एक साल पहले एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद से उसका इलाज चल रहा था। हादसे के बाद से वह अक्सर उग्र हो जाया करता था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Image

फाइल फोटो

Shahjahanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक व्यक्ति ने अपने चार बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी। जिसके बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के पिता को घटना का पता चला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रेती और धारदार हथियार को घटना स्थल से बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि एक एक्सीडेंट में मृतक के सिर में चोट आई थी, जिसके बाद से उसका इलाज चल रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

पिता को अंदर से बंद मिला घर

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि रोजा थाना क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव के निवासी राजीव कुमार (36) ने घर में अपने ही चार बच्चों स्मृति (12), कीर्ति (नौ), प्रगति (सात) और ऋषभ (पांच) की पहले धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और दूसरे कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।

द्विवेदी ने परिजनों से पूछताछ के हवाले से बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सात बजे जब राजीव के घर का दरवाजा नहीं खुला तो उसके पिता छत पर चढ़कर जीने के रास्ते से घर के अंदर गए तब उन्हें घटना की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी।

हादसे के बाद से उग्र हो जाता था मृतक

पुलिस ने मृतक के पिता के हवाले से बताया कि राजीव एक साल पहले दुर्घटना का शिकार हो गया था जिससे उसके सिर में काफी चोट आई थी और उसका इलाज किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि इसी के चलते राजीव अक्सर उग्र हो जाता था और बुधवार को राजीव की पत्नी अपने मायके चली गई थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राजीव ने वारदात को अंजाम देने पहले बुधवार रात हथियार को धार भी लगाई थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article