लखनऊ

UP Weather Today: महाशिवरात्रि पर बदलेगा यूपी का मौसम, इस दिन होगी बारिश की दस्तक, तीन दिन झमाझम बरसेंगे मेघ

UP Weather Today: यूपी में अब मौसम बदलने लगा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना है।

Image

महाशिवरात्रि पर बदलेगा यूपी का मौसम

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम की चाल अब बदलने लगी है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव उत्तर प्रदेश के कई जिलों पर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज यानी महाशिवरात्रि के दिन से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे। आने वाले दिनों में तीन दिन तक बारिश का अलर्ट जो जारी किया गया है। माना जा रहा है कि इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और बारिश हो सकती है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -

यूपी में मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान प्रदेश का मौसम साफ बना रहेगा। कहीं भी किसी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। सुबह के समय और देर रात में छिछला कोहरा छाया रह सकता है। लेकिन बारिश होने की आज कोई संभावना नहीं जताई गई है। इस दौरान अधिकतर इलाकों का न्यूनतम तापमान 11 से 14 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक रह सकता है।

यूपी में कब होगी बारिश

यूपी में सर्दियों की विदाई हो रही है। विदाई से पहले एक बार फिर बढ़ती हुई ठंडक महसूस की जाएगी। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में 27 फरवरी से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 28 फरवरी और एक मार्च को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। बारिश से प्रदेश के तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। जिसके बाद लोगों को ठंडक का एहसास होगा। 1 मार्च के बाद फिर यूपी का मौसम बदलेगा और तापमान में वृद्धि का सिलसिला शुरू होगा। तापमान बढ़ने से गर्मी की शुरुआत होगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article