दिल्ली

महाशिवरात्रि पर दिल्ली-NCR में बरसेंगे मेघ, बारिश करेगी शिव का जलाभिषेक, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम की चाल बदलने लगी है। आज मौसम विभाग ने दिल्ली में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश होने के आसार हैं।

Image

महाशिवरात्रि पर दिल्ली-NCR में बरसेंगे मेघ

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलने लगा है। पहाड़ी इलाकों में एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने महाशिवरात्रि यानी बुधवार 26, फरवरी को कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए खुद बारिश जो आ रही है। पूर्वानुमान के अनुसार, 26 फरवरी से शहर के तापमान में बदलाव होने की संभावना जताई गई थी, लेकिन बारिश के आसार 27 फरवरी से ही थे। लेकिन मौसमी गतिविधियां ऐसी बदली की आज भी राष्ट्रीय राजधानी में बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। आइए अब आपको बताएं आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम कैसा बना रहेगा।

दिल्ली में आज मौसम का हाल

दिल्ली में मौसम बदलने लगा है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने आज महाशिवरात्रि के दिन राजधानी में बारिश होने की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि आज दिल्ली में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इससे शहर के तापमान पर प्रभाव होगा। काले बादलों के बीच धूप खिली रहेगी। लेकिन सर्द हवाओं से धूप की गर्मी का असर कम महसूस होगा।

एनसीआर में मौसम का हाल

दिल्ली से सटे गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और नोएडा में भी मौसम की अजब-गजब चाल देखने को मिल रही है। यहां तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान गुरुग्राम और फरीदाबाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री बना रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान 26 से 29 डिग्री के बीच रह सकता है। गाजियाबाद और नोएडा की बात करें तो दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 28 और 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं 27, 28 फरवरी और 1 मार्च को इन दोनों शहरों में बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में तीन दिन बारिश

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज से शुरू होकर 28 फरवरी तक दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन दौरान कहीं हल्की बारिश तो कहीं मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जाएगी। बारिश से लोगों को राहत मिलेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा। सुबह-शाम ठंडक का दौर बना रहेगा। इसके बाद शहर का मौसम फिर बदलेगा और गर्मी का एहसास शुरू होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article