UP Weather Today: यूपी में बदली मौसम की चाल, कहीं गर्मी तो कहीं बारिश, 9 जिलों में बरसेंगे मेघ

UP Weather Today: यूपी में मौसम बदलने लगा है। बंगाल की खाड़ी में उठ रही हवाओं से यूपी के कई जिलों में आज मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। आइए आपको उन जिलों के बारे में बताएं -

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम की अजब-गजब चाल देखने को मिल रही है। कहीं गर्मी से लोगों को परेशान होते हुए देखा जा रहा है तो वहीं कई जिलों में मौसम विभाग ने बारिश होने का अनुमान लगाया है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर यूपी के पूर्वी-पश्चिमी हिस्से पर सबसे अधिक देखने को मिलेगा। इस दौरान बंगाल की खाड़ी से उठने वाली हवाओं से यूपी के कई जिलों में बूंदाबांदी होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि यहां 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -

UP Weather Today

यूपी में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज यूपी के कई 9 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर, वाराणसी, बलिया, मऊ, गाजीपुर और देवरिया में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। तेज हवाओं से इन शहरों का मौसम सुहावना बना रहेगा।

End of Feed