UP Weather Today: दिन में गर्मी- रात में ठंड, यूपी में मौसम की अजब-गजब चाल, जानें कब होगी बारिश दस्तक

UP Weather Today: यूपी में मौसम साफ बना हुआ है। दोपहर के समय यहां गर्मी बढ़ने लगी है और रात के दौरान ठंड से लोगों को ठिठुरते हुए देखा जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने यूपी में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई है।

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में सुबह और रात के दौरान ठंड का सिलसिला जारी है। रात के दौरान लोगों को ठंड में ठिठुरता हुआ भी देखा जा रहा है। लेकिन दिन में चुभती धूप में लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम की स्थिति को देखते हुए माना जाता है कि फरवरी के अंत तक ठंड की पूरी तरह से विदाई हो जाएगी। बदलते इस मौसम में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सर्द-गर्म के कारण खांसी, जुकाम और बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की सलाह दी गई है। साथ ही मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश होने की भी संभावना जताई है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा मौसम का हाल-

up weather today.

यूपी में मौसम

यूपी में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में मौसम की अजब-गजब चाल देखने को मिल रही है। सुबह और रात में ठंड और दिन में गर्मी बढ़ रही है। दोपहर में गर्मी से लोगों को पसीने छूटने लगे हैं। दिन के समय खिली तेज धूप अब चुभने लगी है। यूपी में दोपहर के समय मार्च-अप्रैल वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। इस बीच मौसम साफ बना रहेगा। कहीं भी किसी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आज यूपी का पूर्वी-पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

End of Feed