UP Weather Today: यूपी में फिर लौटी ठंड, कई जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा, फरवरी में बरसेंगे मेघ

UP Weather Today: यूपी में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। हालांकि दिन से धूप खिली होने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। इस बीच मौसम विभाग ने 39 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है, साथ ही आने वाले दिनों में बारिश की संभावना भी जताई है।

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड की वापसी हो गई है। बीते दिनों ठंड से मिली राहत और गर्मी का अहसास होने पर प्रदेशवासियों को लगा था कि अब ठंड खत्म हो जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं है। बदलती मौसमी गतिविधियों के चलते प्रदेश में ठंड ने एक बार फिर वापसी की। सुबह और रात के दौरान यूपी के लोगों को ठिठुरता हुआ देखा जा रहा है। दोपहर के समय धूप खिली होने के कारण ठंड से कुछ राहत मिल रही है, लेकिन शाम होते ही ठंड वापस शुरू हो जाती है। शाम होते ही लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। इस बीच प्रदेश के 39 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

up weather today.

यूपी में फिर लौटी ठंड

यूपी में मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज प्रदेश के 39 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी प्रभावित रहेगी। इन जिलों में कोहरा इतना घना है कि कुछ ही दूर का रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है। स्थिति को समझते हुए और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार को हुए हादसे के बाद वाहन चालकों को गाड़ियां धीमी गति में लाइट ऑन करके चलाने की सलाह दी गई है। सभी नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है, ताकि हादसे की स्थिति से बचा जा सके। कोहरे के कारण सड़क यातायात के साथ रेल और हवाई यातायात भी प्रभावित हो सकता है।

End of Feed