UP Weather Today: यूपी में गर्मी का प्रचंड रूप, आगरा में जारी हीटवेव का अलर्ट; जानें कैसा रहेगा आज प्रदेश में मौसम का हाल

UP Weather Today: यूपी में तापमान दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा कई शहरों में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में यूपी के लोगों को गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। गर्म हवाओं की सिलसिला ऐसे ही जारी रहेगा।

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega UP Main: उत्तर प्रदेश में गर्मी अपना कहर बरसा रही है। तापमान दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। तपती गर्मी से लोगों के पसीने छुटने लगे हैं। बता दें कि शुक्रवार इस सीजन का अभी तक का सबसे गर्म दिन रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि चिलचिलाती गर्मी का ये सिलसिला आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। वहीं पछुआ हवाओं के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है। पिछले दिनों सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के बाद भी यूपी में बारिश का नामोनिशान नहीं दिखा। आने वाले दिनों में भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं।

UP Weather Today

यूपी में आसमान से बरस रही आग

लखनऊ में भीषण गर्मी की शुरुआत

यूपी की राजधानी लखनऊ में भी भीषण गर्मी की शुरुआत हो गई है। धूप की तेजी और तापमान में बढ़ोतरी लखनऊ में सुबह से ही देखने को मिल रही है। जानकारी के लिए बता दें कि सुबह के दौरान ही लखनऊ का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पार चला जाता है। वहीं दोपहर के समय में झुलसा देने वाली गर्मी का एहसास होने लगता है। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को प्रदेश का मौसम साफ रहेगा और कहीं-कहीं बादल दिखाई देंगे। जानकारी के अनुसार शहर का तापमान 42 डिग्री तक रहेगा और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

End of Feed