UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मानसून दूसरी पारी में भी मेहरबान नजर आ रहा है। यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। वहीं कई अन्य जिलों में हवाओं के साथ हल्की बारिश दर्ज की जा रही है। हल्की से भारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में बिजली गिरने की आशंका भी जताई है। बदलते इस मौसम में यूपी का वेदर कूल-कूल बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी यूपी का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। आइए मौसम के पूर्वानुमान के बीच जानें कैसा रहेगाआज मौसम का हाल -
यूपी में झमाझम बरसेंगे मेघ
यूपी के इन जिलों में झमाझम बरसेंगे मेघ
लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, आज यूपी के 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, आगरा, झांसी, बागपत, मुजफ्फरनगर, रामपुर, मुरादाबाद, मथुरा, मेरठ, बुलंदशहर, सहारनपुर, महोबा, हमीरपुर, प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, ललितपुर, बिजनौर, कासगंज, महामायानगर, बांदा और चित्रकूट शामिल हैं। इसके अलावा बरेली, जौनपुर, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं।
ये भी पढ़ें - Weather Today: Delhi-NCR में रुक-रुक कर जारी बारिश का दौर, उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद; IMD का येलो अलर्ट
कहीं बारिश तो कहीं उमस भरी गर्मी
यूपी में मानसून दोबारा एक्टिव हुआ है। लेकिन इसका असर पूरे प्रदेश पर देखने को नहीं मिल रहा है। कहीं भारी बारिश हो रही है तो कहीं बारिश की बूंद भी नहीं बरस रही। यूपी के कई जिले में लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। यहां के लोगों को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में यूपी में सूखे पड़े जिलों में भी बारिश होने की संभावना है। IMD मौसमी गतिविधियों पर अपनी नजर बनाए हुए है और लगातार अपडेट जारी किए जा रहे हैं।
कल कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग ने यूपी में आज के मौसम के साथकल का मौसम कैसा रहेगा का अपडेट जारी किया है। विभाग के अनुसार, 28 जुलाई को नोएडा, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ, बुलंदशहर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, झांसी, ललितपुर, महोबा, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, चित्रकूट, बांदा और संत रविदास नगर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
आने वाले दिनों में मौसम का हाल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का दौर 30 जुलाई तक जारी रहेगा। अगस्त महीने की शुरुआत यूपी के विभिन्न इलाकों में बारिश के साथ होने के संभावना जताई है।
