आज 15 अगस्त पर भारी बारिश से 'आजादी', कहीं-कहीं पड़ेंगी हल्की बौछारें; जानें अगले तीन दिनों का मौसम अपडेट

UP Weather: यूपी में बारिश का सिलसिला जारी है। कहीं हल्की तो कहीं मध्यम से तेज बारिश दर्ज की जा रही है। बुधवार को यूपी के अलग-अलग जगहों पर बारिश से मौसम सुहावना बना रहा। हालांकि, कहीं-कहीं बारिश से लोग उमस और गर्मी से भी परेशान रहे। आइए जानें कैसा रहेगा आज का मौसम-

UP Weather: यूपी में इन दिनों लगातार बारिश का दौर है। कल बुधवार 14 अगस्त को भी कई जगहों पर भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने आज 15 अगस्त को भी हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। विभाग के अनुसार इस दौरान कहीं-कहीं पर गरज-जमक के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। यूपी में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है। विभाग के अनुसार आज पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

weather

यूपी का मौसम

कैसा रहेगा आज का मौमस

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में इन दिनों बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बीते कई दिनों से राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश हुई है। जिससे मौसम ठंडा हो गया है। विभाग के अनुसार आज पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी यूपी के अधिकांश जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना है।

End of Feed