यूपी में गर्मी का तांडव! आज 19 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, दो दिन बाद बारिश दिलाएगी राहत

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 9-June-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में आज 19 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज भी प्रदेश में भीषण गर्मी परेशान करने वाली है। 11 जून से एक बार फिर यूपी में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 9-June-2025: उत्तर प्रदेश में इन दिनों सूरज आग बरसा रहा है। गर्मी इतनी भयंकर पड़ रही है कि कूलर-पंखा सब फेल हो रहा है। रात में भी लोगों को उमस के कारण चैन की नींद नहीं मिल पा रही है। प्रदेश में आज से लू का तांडव भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि 48 घंटे बाद यूपी में एक बार फिर मौसम में करवट बदलने वाला है। 11 जून से प्रदेश में बारिश का सिलसिला फिर से शुरू होने का अनुमान है।

UP weather

उत्तर प्रदेश का मौसम

इन जिलों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कई जिलों में लू की स्थिति देखने को मिलेगी। सोमवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, फतेहपुर, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, संत रविदास नगर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, औरेया और महोबा में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। 10 जून को भी कई जिलों में लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है। जिसके बाद 11 जून से एक बार फिर बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी।

End of Feed