यूपी में फिर गर्मी का टॉर्चर शुरू, सूरज की आग और लू की मार करेगी बेहाल; इस दिन से फिर शुरू होगा बारिश का दौर

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 7-June-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान आंधी-बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। फिलहाल यूपी के अधिकतर जिलों में लोग भीषण गर्मी झेल रहे हैं। हालांकि 11 जून से प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है। साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 7-June-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। प्रदेश में बारिश ने ब्रेक ले लिया है और लू की फिर से एंट्री होने वाली है। मौसम विभाग ने 9 और 10 जून को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में इन दिनों तीखी धूप निकल रही है और तापमान में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। एक बार फिर से यूपी में गर्मी ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। चिपचिपी गर्मी ने लोगों का हाल बुरा कर दिया है। हालांकि 11 जून से एक बार फिर बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है।

UP Weather

आज यूपी का मौसम

10 जून तक यूपी में मौसम शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में मौसम साफ रहने वाला है। इस दौरान आंधी-बारिश समेत किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आईएमडी के अनुसार प्रदेश पर इस समय कोई प्रभावी मौसम तंत्र एक्टिव नहीं है। 10 जून तक यूपी में मौसम शुष्क ही बना रहने की संभावना है। जिसके चलते अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। साथ ही न्यूनतम तापमान भी 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकत है। इसके अलावा प्रदेश में पछुआ गर्म हवाएं भी चल सकती हैं। जिससे लू की स्थिति और गंभीर हो सकती है।

End of Feed