UP Weather: यूपी में भारी बारिश का तांडव, आज 13 जिलों में रेड अलर्ट जारी; बाढ़ से बेहाल कई जिले

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 5-August-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में आज 13 जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा करीब 50 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिल सकती है।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 5-August-2025: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। बारिश के कारण गंगा, यमुना जैसी प्रमुख नदियां उफान पर हैं। जिसके कारण निचले इलाकों में बाढ़ के हालात देखने को मिल रहे हैं। कई लोगों के घरों में पानी भर गया है। जिसके चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। यूपी में कानपुर, आगरा, प्रयागराज जैसे शहरों में बाढ़ के कारण लोग काफी परेशान हो रहे हैं। नदियों के जलस्तर में अभी भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। बाढ़ प्रभावित जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। यूपी में आज भी बादल कहर बरपाने वाले हैं। आज कई जिलों में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।

Rain - AI (1)

यूपी में बाढ़ की चपेट में कई जिले (AI Image)

यूपी में आज किन जगहों पर रेड अलर्ट जारी

यूपी के अधिकतर जिलों में आज झमाझम बारिश होने वाली है। प्रदेश के 12 जिलों को छोड़कर शेष सभी जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही बिजली गिरने और बादल गरजने की भी चेतावनी दी गई है। आईएमडी के अनुसार आज 13 जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, संभल, बरेली, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, खीरी,सीतापुर, बहराइच और श्रावस्ती शामिल हैं।

End of Feed