UP Ka Mausam 30-Sep-2025: यूपी में भीषण गर्मी का प्रकोप, उमस से परेशान लोग, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30-Sep-2025 लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, नोएडा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। बारिश का दौर थमने के बाद से लगातार तापमान बढ़ रहा है। सितंबर के महीने में प्रदेश में मई-जून वाली गर्मी झेलनी पड़ रही है।

UP Ka Mausam 30-Sep-2025: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर बरस रहा है। बारिश का दौर थमने के बाद से ही यूपी में लगातार तापमान बढ़ रहा है। तेज खिली धूप के साथ उमस भी बढ़ गई है। प्रदेशवासी पसीने में तरबतर हो गए हैं। दोपहर के समय चिलचिलाती धूप में बाहर निकलने से लोग बच रहे हैं। यूपी में त्वचा जला देने वाली धूप खिल रही है। आगामी दिनों में भी प्रदेश का मौसम ऐसा ही बना रहेगा, राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।

UP Weather

यूपी में मौसम का हाल कैसा रहेगा (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का हाल

यूपी में मौसम की चाल बदलने लगी है। सितंबर के महीने में मई-जून वाली गर्मी का एहसास हो रहा है। आज भी प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा और तापमान भी बढ़ा रहेगा। लेकिन इस दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। बता दें कि यहां बारिश की केवल संभावना जताई गई है। बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

End of Feed