UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28-May-2025: उत्तर प्रदेश में इस मानसून के सीजन में झमाझम मेघ बरसेंगे। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि इस बार मानसून के दौरान अधिक बारिश होगी। खासतौर पर पश्चिमी यूपी में बादल ज्यादा मेहरबान होंगे। इस बार मई में भी जमकर बारिश हुई है। पिछले कई दिनों से प्रदेश में बारिश का सिलसिला बरकरार है। जून में भी बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। साथ ही बारिश के चलते गर्मी के प्रभाव में भी कुछ कमी आएगी और हीटवेव वाले दिन भी सामन्य से कम रहने की संभावना है। आइए जानते हैं कि यूपी में आज मौसम कैसा रहने वाला है?
यूपी में इस मानसून ज्यादा बारिश के आसार
आज भी यूपी में बारिश के आसार
यूपी में आज पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं पर छिटपुट बारिश हो सकती है। आज पश्चिमी हिस्से में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं पूर्वी यूपी में बादल गरजने, बिजली गिरने और झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर, गोरखपुर, आजमगढ़, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और सोनभद्र में अलर्ट जारी किया है।
अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी के आसार
मौसम विभाग के अनुसार यूपी में 2 जून तक बारिश होने का अनुमान जताया गया है। वहीं तापमान की बात करें तो अगले 48 घंटों में पश्चिमी यूपी में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिसके बाद इतना ही पारा लुढ़ सकता है। वहीं पूर्वी यूपी अगले 5 दिनों में तापमान में कोई बदलाव होने के आसार नहीं है। न्यूनतम तापमान में भी अगले 5 दिनों में तापमान में कोई परिवर्तन आने की संभावना नहीं है।
