लखनऊ

लखनऊ में पुलिस एनकाउंटर; मुठभेड़ में दुष्कर्मी गिरफ्तार, मासूम को मिला न्याय

लखनऊ के मदेयगंज थाना क्षेत्र में 27 मई की रात करीब 2:00 बजे एक भयावह घटना घटी, जहां मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी का पुलिस से सामना हुआ। जवाबी कारवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया।

Image

लखनऊ में पुलिस एनकाउंटर

Photo : Times Now Digital

लखनऊ के मदेयगंज थाना क्षेत्र में एक गंभीर अपराध का मामला सामने आया, जहां दुष्कर्म के आरोपी कमल किशोर उर्फ भदर की पुलिस से मुठभेड़ हई। यह घटना 27 मई की रात लगभग 2:00 बजे हुई, जब आरोपी ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी मिलते ही मदेयगंज पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए पीड़िता को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी के खिलाफ उसी रात मुकदमा दर्ज किया।

ऐसे में, एसीपी महानगर नेहा त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना प्रभारी राजेश सिंहकी टीम आरोपी की तलाश में जुट गई। जानकारी के मुताबिक, बंधा रोड रघुवंशी ढाल पर करीब 3:00 बजे पुलिस चेकिंग के दौरान जब आरोपी बाइक पर सवार होकर आया तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग करने लगा।

पुलिस की जवाबी कारवाई

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे काबू में किया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। कमल किशोर उर्फ भदर मूल रूप से सिधौली, जिला सीतापुर का निवासी है, लेकिन वह लखनऊ के मदेयगंज बंधा रोड स्थित झोपड़पट्टी में रह रहा था। घायल हालत में आरोपी को पुलिस ने इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेज दिया। पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से पीड़िता को समय पर सहायता मिली और आरोपी को पकड़ लिया गया।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article