UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28-Apr-2025: उत्तर प्रदेश में अचानक मौसम में हुए बदलाव से लू के थपेड़ो से राहत मिली है। साथ ही भीषण गर्मी के तेवर भी कम हुए हैं। रविवार को यूपी के जिलों में आंधी और बारिश देखने को मिली। इस दौरान अयोध्या, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, गोंडा, बलरामपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी हुई। साथ ही तेज आंधी चलने से कई जगहों पर बिजली के तार टूट गए और पेड भी गिर गए। यूपी में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कुछ जगहों पर ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट है।
Meta A
इन जिलों में ओले गिरने का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को यूपी के 16 जिलों में तेज हवाओं संग हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। साथ ही बादल गरजने और बिजली गिरने के भी आसार हैं।इसके अलावा तराई के 12 में ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, देवरिया, बलरामपुर मे ओलावृष्टि हो सकती है। वहींवाराणसी, संतकबीरनगर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, गोरखपुर, भदोही, कुशीनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर में वज्रपात की आशंका है।
4 मई तक लू से रहेगी राहत
उत्तर प्रदेश में 4 मई तक लू से राहत बनी रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 3 मई तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। वहीं 1 मई तक बादल गरजने, बिजली गिरने और तेज झोंकेदार हवाओं का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। जिसकी गित 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है।
पुरवाई की रफ्तार बढ़ने के आसार
यूपी में रविवार को सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला है। इस दौरान तेज हवाएं चली और आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल लिया। जिसके चलते अधिकतम तापमान में भी करीब 3 डिग्री की कमी दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को भी पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं का असर प्रदेश में बरकरार रहेगा। जिसके कारण पुरवाई की स्पीड बढ़ने के आसार हैं। साथ ही बादलों की आवाजाही भी देखने को मिलेगी।
