लखनऊ

Lucknow Fire: फैजुल्लागंज में लगी भयंकर आग, हर तरफ फैला धुआं; फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां काबू पाने में जुटी

Lucknow Fire: लखनऊ में सोमवार को मड़ियांव के फजुल्लागंज द्वितीय राधा कृष्ण मंदिर के सामने गली में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। सीएफओ ने बताया कि अभी तक 90 फीसदी आग पर काबू पा लिया है शेष को भी बुझाने में दमकल कर्मी जुटे हुए हैं।

Image

लखनऊ में आग की घटना

Photo : ANI

Lucknow Fire: लखनऊ में इन दिनों आग लगने की कई घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला फजुल्लागंज इलाके का है जहां राधा कृष्ण मंदिर के सामने गली में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। अभी आग की वजह और इससे हुए नुकसान के बारे में पता नहीं चल सका है।

90 फीसदी आग पर पाया गया काबू

सीएफओ मंगेश कुमार ने बताया कि हमें सुबह 8:48 बजे आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद हमारी टेंडर 10-15 मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंच गई। अभी साइट पर 7 टेंडर आग बुझाने में जुटे हुए हैं। घटनास्थल पर आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। आग 90% बुझ चुकी है। आग बुझाने से पहले कितनी झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं, इसका पता नहीं चल पाया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article