यूपी बिहार समेत इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ओले और बिजली गिरने का भी खतरा; दिल्ली को सताएगी भीषण गर्मी
आज का मौसम 28 April 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo) LIVE: देशभर में इन दिनों मौसम के अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहे हैं। कहीं पर लू और भीषण गर्मी का प्रकोप है, तो कहीं पर बारिश पर हो रही है। इस बीच कुछ पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी भी देखने को मिल रह है। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर तेज गर्मी की चपेट में है। यहां तो दिन ही नहीं बल्कि रात में भी जोरदार गर्मी पड़ रही है। इसके अलावा उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत भी भीषण गर्मी झेल रहा है। वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में आंधी-तूफान क साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
यूपी बिहार समेत इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ओले और बिजली गिरने का भी खतरा; दिल्ली को सताएगी भीषण गर्मी
बिहार के मधुबनी में बदली मौसम की चाल
बिहार में मौसम की चाल बदली हुई नजर आ रही है। बिहार के मधुबनी में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज 28 अप्रैल से 4 मई तक मधुबनी में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
गाजियाबाद में 4 दिन बारिश का अलर्ट
इस दिन से शुरू होगा कानपुर में बारिश का दौर
दिल्ली में सुहावने मौसम के साथ होगी मई की शुरुआत
मुंबई में रात का तापमान
भोपाल में शाम का तापमान
बिहार में आज शाम का तापमान
दिल्ली में शाम का तापमान
MP में गर्मी से फिलहाल राहत
कल से दिल्ली में शुरू होगी बारिश
जोधपुर संभाग में हीटवेव की स्थिति
मौसम विभाग ने बिहार समेत इन राज्यों में जारी किया अलर्ट
यूपी में आज आंधी-बारिश के आसार
इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश
स्काईमेट के अनुसार अरुणाचल प्रदेश, कोलकाता, असम, मेघालय समेत कई राज्यों में अगले चार दिन तक तेज बारिश होने की संभावना है। साथ ही ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने के भी आसार हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
राजस्थान में लू का प्रकोप
राजस्थान में आगामी दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है। 28-29 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान में लू चलने तथा रातें गर्म रहने की संभावना है। इसके अलावा, 29-30 अप्रैल को पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भीषण गर्मी झेलनी पड़ सकती है।
