UP Weather: यूपी में सुबह-शाम हल्की ठंड, दिन में कड़क धूप; इस दिन बारिश होने से बदलेगा मौसम

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25-October-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में आज मौसम शुष्क रहने वाला है। सुबह और देर रात के समय हल्की धुंध या कोहरा भी छाया रह सकता है। अगले 3 से 4 दिन बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की भी संभावना है।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25-October-2025: उत्तर प्रदेश में दिवाली के बाद से मौसम बदल गया है। सुबह और शाम में हल्की ठंड महसूस हो रही है। साथ ही हल्की धुंध भी छाने लगी है। हालांकि दिन में अभी भी तेज धूप निकल रही है। जिससे गर्मी का एहसास हो रहा है। दिवाली के बाद से प्रदेश के कई शहरों में हवा भी जहरीली हो गई है। खासतौर से दिल्ली से सटे जिलों में हवा की गुणवत्ता काफी खराब हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों में यूपी में सुबह के समय कहीं-कहीं धुंध या हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। आज से छठ महापर्व की शुरुआत हो रही है, ऐसे में यूपी में आज कैसा मौसम रहने वाला है, आइए जानते हैं:

UP Weather 25 oct ka mausam

आज यूपी का मौसम

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में आज मौसम साफ रहने वाला है। दोनों हिस्सों में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि देर रात और भोर के समय कहीं-कहीं धुंध या छिछला कोहरा छाया रह सकता है। यूपी में अगले 3 दिन मौसम शुष्क ही रहने वाला है। सुबह और देर रात को धुंध भी छाई रह सकती है। 28 अक्टूबर के बाद से प्रदेश में मौसम बदल सकता है। 29 और 39 अक्टूबर को पूर्वी यूपी में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

End of Feed