UP Weather 25-November-2025: यूपी में ठंड-कोहरे का डबल अटैक, सर्द हवाओं से लुढ़क रहा पारा; चार शहरों में 9 डिग्री तापमान

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25-November-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में पछुआ हवाओं के प्रभाव से ठंड फिर से बढ़ने लगी है। तापमान में भी गिरावट होने लगी है। सोमवार को चार जिलों का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में पारा और लुढ़क सकता है।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25-November-2025: उत्तर प्रदेश में ठंड फिर से बढ़ने लगी है। पछुआ हवाओं का असर पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों के मौसम पर देखने को मिल रहा है। जिसके कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। यूपी में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे लुढ़क गया है। सोमवार को सबसे ठंडे शहर मेरठ, बाराबंकी, इटावा और कानपुर नगर रहे। इन चारों जिलों में 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरा भी अब घना होने लगा है।

UP Weather

आज यूपी का मौसम

यूपी में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में मौसम साफ और शुष्क रहने वाला है। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। सुबह के समय प्रदेश के दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। आने वाले दिनों में भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। 30 नवंबर तक यूपी में मौसम विभाग की ओर से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस अवधि में मौसम शुष्क रहने की और सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना है। तापमान की बात करें तो यूपी में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

End of Feed