UP Ka Mausam 24-Oct-2425: उत्तर प्रदेश में मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां सुबह-शाम के दौरान ठिठुरन वाली ठंड होने लगी है। तापमान गिरने लगा है। लेकिन दिन के समय हल्की गर्मी अभी भी महसूस की जा रही है। ग्रामीण इलाकों में सुबह के समय कोहरा हो रहा है। यहां सुबह-शाम की ठंड के दौरान शॉल या हल्की जैकेट की आवश्यकता पड़ने लगी है। शहरी इलाकों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड अधिक महसूस की जा रही है। आगामी दिनों में यहां पारा और गिरने की संभावना है। बता दें कि पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और बारिश से मैदानी इलाके भी प्रभावित होने लगे हैं। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए आगामी दिनों में यूपी में ठंड बढ़ेगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
यूपी में मौसम का हाल (फोटो- टाइम्स नाउ नवभारत)
यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में सुबह के समय ठिठुरन महसूस हो रही है। सुबह के समय कोहरा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अक्टूबर के अंत तक कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो जाएगी। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, नॉर्थ वेस्ट इलाके में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं पूर्वी यूपी में 3 से 5 डिग्री तक तापमान में गिरावट आएगी। स्थिति को देखते हुए आगामी दिनों में सुबह और रात में अच्छी ठंड का सामना करना पड़ेगा। इस बीच प्रदेश में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।
आगामी दिनों में यूपी में बारिश की संभावना
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, छठ के बाद 29 अक्टूबर तक कई जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, जौनपुर, गाजीपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर और वाराणसी समेत कई आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इस दौरान यहां बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और बारिश के साथ तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ेगी।
