UP Ka Mausam: यूपी में फिर बदला मौसम का मिजाज; भीषण गर्मी और उमस का कहर जारी, इन जिलों में बरस सकते हैं बदरा

यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा, 24 July 2025: सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, वाराणसी, बलिया, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, महोबा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: देशभर में मानसून सक्रिय है, लेकिन उत्तर प्रदेश में गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा है। लखनऊ समेत कई जिलों में तापमान में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश ने थोड़ी राहत जरूर दी है।

यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा, 24 July 2025: पूरे देश में इन दिनों मानसून का दौर जारी है। बात अगर यूपी के मौसम की बात करें तो उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। फिलहाल राज्य के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में तापमान में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे लोगों को दिनभर गर्मी से जूझना पड़ रहा है। इस बीच, कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई है।

UP Weather Today

यूपी में आज का मौसम

सबसे ज्यादा बारिश मेरठ में हुई, जहां 108.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा मुजफ्फरनगर में 52 मिमी, शाहजहांपुर में 21.4 मिमी, कानपुर देहात में 24.4 मिमी और झांसी में 5.1 मिमी बरसात हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। हालांकि, तब तक गर्मी और उमस का दौर जारी रहेगा। आज यानी 24 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कुछ जगहों पर हल्की बौछारें और बिजली चमकने के आसार हैं।

End of Feed