UP Weather Today: आगरा से सोनभद्र तक झमाझम बरसेंगे मेघ, 62 जिलों में जारी आंधी-बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट; जानें अपने शहर के मौसम का हाल

UP Aaj ka Mausam: (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20-June-2025 नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। यहां तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने यूपी के 62 जिलों में आज मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ आंधी और वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया गया है।

UP Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में मौसम की चाल बदली हुई है। मानसून की एंट्री के बाद से पूर्वांचल समेत अब पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि यूपी के अधिकांश जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और मौसम सुहावना बना रहेगा। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। किसानों के लिए भी यह बारिश काफी लाभकारी साबित होगा। इससे फसलें भी अच्छी होगी। इसके साथ ही रेड अलर्ट वाले जिलों में 15 एमएम बारिश होने की संभावना जताई गई है तो वहीं ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में 5 से 15 एमएम बारिश होने की संभावना है। मानसून की एंट्री के बाद से यूपी में मौसमी गतिविधियां बदल गई है। आंधी-बारिश के साथ कई इलाकों में वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया गया है। आज प्रदेश के करीब 62 जिलों में झमाझम बारिश होगी।

UP Weather

यूपी में मौसम का हाल

यूपी के किन जिलों में आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, कानपुर देहात, हमीरपुर, महोबा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, इटावा, मैनपुरी, एटा, महामाया नगर, आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद में आंधी-तूफान के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

End of Feed