UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19-June-2025: उत्तर प्रदेश में मानसून ने बुधवार को दस्तक दे दी है। इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून पांच दिन की देरी से यूपी पहुंचा है। सामान्य तौर पर राज्य में मानसून का आगमन 13 जून को होता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून यूपी के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ेगा। बुधवार को मानसून की दस्तक के साथ ही प्रदेश में सोनभद्र, बलिया, मऊ, गाजीपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। आने वाले दिनों में भी झमाझम बारिश के आसार हैं। आइए जानते हैं कि आज यूपी में कैसा मौसम रहेगा?
यूपी में मानसून की एंट्री (AI Image)
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने आज 39 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं पूर्वी यूपी में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। साथ ही बादल गरजने, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। जिनकी रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। प्रदेश में 24 जून तक तेज बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं 19 से 22 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं।
यूपी के किन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
प्रयागराज, चित्रकूट, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संतरविदास नगर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, श्रावस्ती, बहराइच, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा और बलरामपुर में आज भारी से बहुत भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रतापगढ़, वाराणसी, बांदा, कौशाम्बी, फतेहपुर,देवरिया, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, पीलीभीत, हमीरपुर, महोबा और आसपास के एरिया में भारी बारिश होने की संभावना है।
किन जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, चंदौली, वाराणसी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, संत रवि दास नगर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, जौनपुर, गाजीपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकर नगर।
इन जिलों में तेज हवाओं का अलर्ट
बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, मुरादाबाद, रामपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, श्रावस्ती, बहराइच, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, हमीरपुर, महोबा, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा और बलरामपुर।
30 जून तक पूरे यूपी में फैल जाएगा मानसून
आईएमडी के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार वर्तमान में पश्चिम बंगाल के गंगा तट के पास एक निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है। आने वाले दिनों में यह पश्चिम-उत्तरपश्चिमी दिशा में आगे बढ़ सकता है। इस वेदर सिस्टम के प्रभाव से यूपी में 19 जून से बारिश में उल्लेखनीय वृद्धि होने का पूर्वानुमान है।उन्होने कहा कि प्रदेश में 19 से 22 जून के बीच कई हिस्सों में बूंदाबांदी से लेकर बेहद भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। पूर्वानुमान के अनुसार 30 जून तक मानसून पूरे राज्य को कवर कर लेगा।
खराब मौसम में रहें सावधान
यूपी में बुधवार को मानसून के आगमन शुष्क और गर्म मौसम से लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि मानसून की एंट्री के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। जिसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की वजह से जर्जर इमारतों, कच्चे घरों और झोपड़ियों को संभावित नुकसान पहुंच सकता है। वहीं राहत विभाग के अधिकारियों ने जिला प्रशासन को मौसम पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए तैयारी और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
यूपी में आज के मौसम से जुड़े कुछ सवाल और उनके जवाब
उत्तर प्रदेश में मानसून कब पहुंचा और इसमें कितनी देरी हुई?
उत्तर प्रदेश में मानसून ने बुधवार को दस्तक दी है, जो कि सामान्य तारीख (13 जून) से करीब 5 दिन देर से पहुंचा है।
क्या पूरे उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश होगी?
हाँ, मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से बहुत भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, खासकर 19 से 22 जून के बीच।
किन जिलों में भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है?
प्रयागराज, गोरखपुर, मिर्जापुर, बलिया, सोनभद्र, बस्ती, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, कुशीनगर, बहराइच, संत रविदास नगर समेत 39 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
क्या किसी प्रकार की आपदा या नुकसान की चेतावनी दी गई है?
मौसम विभाग और राहत विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश और बिजली गिरने से जर्जर इमारतों, कच्चे घरों और झोपड़ियों को नुकसान हो सकता है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट किन जिलों के लिए है?
लखनऊ, कानपुर, मथुरा, आगरा, गोरखपुर, देवरिया, जौनपुर, बलरामपुर, आजमगढ़, मऊ, फतेहपुर, प्रतापगढ़, हमीरपुर सहित कई जिलों में आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।
