UP Weather: यूपी में बदला मौसम का मूड, तपती गर्मी के बीच बादलों की फिर एंट्री; आज कई जिलों आंधी-बारिश का अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18-Apr-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही मेघगर्जन, वज्रपात और आंधी चलने का अलर्ट भी जारी किया है। यूपी में बारिश का सिलसिला कब तक जारी रहने वाला है, आइए जानते है:

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18-Apr-2025: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और गर्मी परेशान कर रही थी। जिसके बाद मौसम ने फिर से पलटी मारी है। आज से यूपी में फिर बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने 18 से 20 अप्रैल के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने क संभावना जताई है। इस दौरान आंधी चलने और कहीं-कहीं ओलावृष्टि के भी आसार हैं। यूपी में गुरुवार से ही मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। लखनऊ समेत कई जिलों में शाम से ही हवाएं चलने से गर्मी में राहत मिली। साथ ही मौसम भी सुहावना हो गया। आने वाले दिनों में बारिश से तापमान में गिरावट ह सकती है।

Meta AI

Meta AI

आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारे पड़ने की संभावना जताई गई है। साथ ही कहीं-कहीं बादल गरजने और बिजली गिरने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं। पांच जिलों में ओले गिरने का भी अलर्ट है। ये जिले अयोध्या, सुल्तानपुर, आंबेडकर नगर, आजमगढ़ और जौनपुर हैं। ओले गिरने से खेतों में कटी फसलों को नुकसान हो सकता है।

End of Feed