लखनऊ

लखनऊ में अपराधियों की खैर नहीं! 'ईगल' टीम रखेगी पैनी नजर; जानें क्या है UP पुलिस का प्लान

यूपी पुलिस ने लखनऊ में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए ईगल मोबाइल टीम बनाई है। ईगल मोबाइल टीम हर दिन 20 अपराधियों का डोजियर तैयार करेगी और उनकी सत्यापन प्रक्रिया को सुनिश्चित करेगी।

Image

ईगल मोबाइल टीम

लखनऊ : नवाबों की नगरी में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने एक अहम कदम उठाया है। यूपी पुलिस ने ईगल मोबाइल टीम का गठन किया गया है, जो अपराधियों की निगरानी करेगी। टीम रोज डोजियर तैयार करेगी और घर-घर जाकर अपराधियों का सत्यापन करेगी। केवल लखनऊ के 51 थानों में ईगल मोबाइल टीम की तैनाती की गई है। इस टीम में हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल रैंक के दो पुलिसकर्मी शामिल हैं। DCP क्राइम को ईगल मोबाइल का नोडल अफसर बनाया गया है। प्रत्येक थाने से दो सिपाही चुने गए हैं जो अपराधियों पर नजर रखेंगे और उनका डोजियर बनाएंगे। हर दिन अपराधियों का डोजियर तैयार होगा और 1020 पर निगरानी रखी जाएगी। यह रिपोर्ट DCP और पुलिस आयुक्त को भेजी जाएगी।

कण्ट्रोल रूम बनाया जाएगा

टीम के कामों की समीक्षा के लिए DCRB में एक कण्ट्रोल रूम बनाया जाएगा। पुलिस कमिश्नर ने टीम को ‘क्रिमिनल सर्विलांस एंड मॉनिटरिंग टीम’ का नाम दिया है। टीम के सदस्यों को दुपहिया वाहन मुहैया कराए गए हैं। रोजाना 20 अपराधियों का डोजियर तैयार करना होगा। डोजियर को स्कैन कर डीसीआरबी को भेजा जाएगा और त्रिनेत्र ऐप पर अपलोड किया जाएगा। टीम के लिए एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया गया है। डीसीपी क्राइम ईगल टीम के कामों की समीक्षा करेंगे।इस टीम की जानकारी से अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने में सफलता मिलेगी। यह पहल अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद करेगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article