UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-July-2025: उत्तर प्रदेश में मानसून ने जोर पकड़ा हुआ है। यूपी के ज्यादातर हिस्सों में जोरदार बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही बिजली गिरने और बादल चमकने की भी संभावना है। यूपी में आने वाले दिनों में भी झमाझम बारिश का यह दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। आईएमडी ने 21 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट (AI Image)
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। आज मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र और आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। यूपी की राजधानी लखनऊ में भी आज बारिश की तीव्रता में बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिससे कई जगहों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
प्रयागराज, प्रतापगढ़, बांदा, चित्रकूट, वाराणसी, संतरवि दास नगर, देवरिया,गोरखपुर, संतकबीर नगर, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, अंबेडकर नगर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, महोबा, कौशाम्बी और बलिया।
इन जिलों में मेघगर्जन-वज्रपात का अलर्ट
प्रयागराज, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, तापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर,संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर और श्रावस्ती।
मानसूनी गतिविधियों में आएगी तेजी
मौसम विभाग के अनुसार यूपी में 17 से 21 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि 19 जुलाई को भारी बारिश होने का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आईएमडी के अनुसार आने वाले 3 से 4 दिनों में प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों में तेजी आ सकती है। दरअसल पूर्वी तट पर बना निम्न दबाव क्षेत्र अब पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तरी झारखंड के आसपास एक स्पष्ट निम्न दबाव प्रणाली में बदलगया है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में उत्तर प्रदेश की ओर आगे बढ़ने की संभावना है। इस प्रभाव प्रदेश के मौसम पर पड़ने वाला है, जिससे मानसूनी गतिविधियां बढ़ सकती है, इसके कारण कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
