UP Ka Mausam: झमाझम बारिश से यूपी तरबतर, आज भी प्रयागराज समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 15-July-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में प्रयागराज, सोनभद्र, वाराणसी समेत कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी बारिश होने की संभावना है। साथ ही बिजली गिरने और बादल चमकने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 15-July-2025: उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश देखने को मिल रही है। आज भी 20 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गाय है। इस दौरान बिजली गिरने और बादल गरजने की भी संभावना है। हालांकि बारिश के कारण निचले इलाकों में जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने रही है। फिलहाल यूपी में 20 जुलाई तक यूहीं झमाझम बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

Rain - Canva

सांकेतिक फोटो (PC - Canva)

यूपी में आज मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही दोनों हिस्सों में मेघगर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है। आईएमडी ने आज सोनभद्र, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली और संतरविदासनगर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

End of Feed