UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14-September-2025: उत्तर प्रदेश में तेज बारिश के मौसम पर ब्रेक लगा हुआ है। जिसके बाद यूपी में उमस और गर्मी परेशान कर रही है। दिन में तेज धूप निकल रही है। जिससे तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। हालांकि 15 सितंबर से प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है। जिसके बाद फिर से भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार यूपी में 15 सितंबर से अगले 5 दिनों के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं कि आज यूपी में कैसा मौसम रहने वाला है।
यूपी का मौसम
आज यूपी का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इस दौरान कहीं भी तेज बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बारिश की कमी के चलते लोगों को आज भी उमस और गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि सोमवार से प्रदेश में एक बार फिर मानसून एक्टिव होने की संभावना है। इसके साथ ही तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है।
यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सोमवार, 15 सितंबर को दोनों हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। साथ ही पूर्वी यूपी में भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान बादल गरजने और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। लेकिन पश्चिमी यूपी में कोई अलर्ट नहीं है। 19 सितंबर तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम बरकरार रहने की संभावना है। वहीं तापमान की बात करें तो अगले 5 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने के आसार नहीं हैं।
