यूपी में मई में सावन का एहसास! बारिश से तपिश की हुई छुट्टी, आज 61 जिलों में दिखेगा मौसम का तूफानी रूप

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 1-May-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में आज गरज-चमक के साथ बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इस दौरान मेघगर्जन, वज्रपात और तेज झोंकेदार हवाओं के चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 1-May-2025: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से तेज हवाओं और बारिश के चलते अधिकतर हिस्सों में मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम में हुए इस बदलाव के चलते इन दिनों झुलसाने वाली गर्मी से राहत बनी हुई है। साथ ही तापमान में कमी देखने को मिल रही है। फिलहाल यूपी में अगले कुछ दिनों तक झोंकेदार हवाएं चलने और बारिश होने का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 6 मई तक प्रदेश में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते अगले हफ्ते तक भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से अगले हफ्ते तक राहत की उम्मीद है।

Meta AI

Meta AI

आज यूपी में गरज-चमक के साथ होगी बारिश

IMD के अनुसार यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में आज बारिश होने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में बादल गरजने, बिजली चमकने और तेज झोंकेदार हवाओं को लेकर चेतावनी भी जारी की गई है। इन हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी के दोनों हिस्सों में 4 मई तक मेघगर्जन, वज्रपात और 40 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

End of Feed