दिल्ली

दिल्ली में बादलों की एंट्री से भागेगी गर्मी! आंधी-बारिश से पारा होगा डाउन, IMD ने जारी किया 3 दिन का येलो अलर्ट

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 1-May-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिन तेज हवाओं और बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बादल गरजने, बिजली चमकने के साथ धूल भरी आंधी चलने के भी आसार हैं। साथ ही झुलसाने वाली गर्मी से भी अगले हफ्ते तक राहत मिलने की भी उम्मीद है।

Image

Meta AI

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 1-May-2025: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से भीषण का कहर जारी है। लेकिन अब इस झुलसाने वाली गर्मी पर ब्रेक लगने वाला है। आज दिल्ली का मौसम करवट बदलने वाला है। जिसके चलते अगले तीन दिन राजधानी में तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है। साथ ही बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने अगले तीन दिन येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाओं और बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आने के आसार हैं। जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली में आज मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली -एनसीआर में आज बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। इस दौरान बादल गरजने, बिजली चमकने और धूल भरी आंधी या तेज सतही हवाओं के चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। जिसकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रहने के आसार हैं। दोपहर या शाम के समय हवाओं की रफ्तार बढ़कर 50 किमी प्रति घंटा भी हो सकती है। 2 और 3 मई को भी दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और तेज झोंकेदार हवाओं के चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

अगले हफ्ते तक दिल्ली में गर्मी से राहत की उम्मीद

मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। दिल्ली में 6 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। मौसम में आने वाले इस बदलाव के चलते अगले सप्ताह तक दिल्ली में तपती गर्मी से राहत बनी रहने की उम्मीद है।

दिल्ली में कल मध्यम श्रेणी में रही हवा

दिल्ली में बुधवार को ज्यादातर इलाकों में सुबह से ही तेज धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ ही धूप के तेवर और बढ़ गए। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान औसत से 2 डिग्री अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली में बुधवार को हवा मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। इस दौरान औसत एक्यूआई 198 अंक पर रहा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article