लखनऊ

Raebareli Accident: लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत, 2 लोगों की मौत, 1 घायल

Raebareli Accident: बुधवार को उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र के जिगना इलाके में एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाकर इलाज कराया जा रहा है।

Image

Raebareli Accident: लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत, 2 लोगों की मौत, 1 घायल

Raebareli Accident: रायबरेली में स्थित जगतपुर थाना क्षेत्र के जिगना इलाके में हुई एक सड़क हादसे ने सनसनी मचा दी है। क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि दो गाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। दो लोग प्रयागराज के और एक आगरा के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, इसमें एक महिला कांस्टेबल घायल हुई हैं। सभी प्रयागराज से आ रहे थे, तभी ये हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों ने दम तोड़ दिया है, जबकि महिला कांस्टेबल घायल हैं।

महिला कांस्टेबल को इलाज के लिए उच्च अस्पताल में भेजा गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दूसरी गाड़ी के बारे में पता कराया जा रहा है, और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिगना के पास दो गाड़ियों में जोरदार टक्कर हुई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई। उसे जिला अस्पताल से उच्च स्तरीय इलाज के लिए भेजा गया है। घटना लखनऊ प्रयागराज नेशनल हाईवे के पास की है।

हादसे की जांच

रायबरेली में हुए इस सड़क हादसे के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, घायल महिला पुलिस कांस्टेबल पद पर हैं। हाईवे पर बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से ये घटना हुई। ये सभी लोग लखनऊ जा रहे थे कि तभी जिगना गांव के पास अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। सभी को घायल अवस्था में सीएससी जगतपुर पहुंचाया गया, जहां पर दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। जगतपुर पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच कराई जा रही है। शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

(इनपुट - आईएएनएस)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article