लखनऊ

फिरोजाबाद में मनरेगा मजदूरों पर गिरी बिजली, दो लोगों की मौके पर मौत; एक की हालत गंभीर

फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव कुतकपुर में शुक्रवार को काम करने के दौरान तीन मनरेगा मजदूरों पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिसके चलते दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

बिजली की चपेट में आए दो मजदूरों की मौत

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शुक्रवार को मनरेगा मजदूरों पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं तहसीलदार सुशील कुमार घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए। इसके अलावा कानूनगो अनिवेल, लेखपाल गौरव और प्रधान शिवराज सिंह भी मौके पर घटनास्थल पहुंच गए।

काम पर जाते समय गिरी बिजली

यह मामला फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव कुतकपुर का है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह एक ही गांव के 15 मनरेगा मजदूर एक साथ काम के लिए निकले थे। इसी दौरान आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इस बीच आकाशीय बिजली गरने से तीन मजूदर इसकी चपेट में आ गए। जिनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक मजदूर घायल हो गया।

हादसे में मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान 35 वर्षीय विष्णु पुत्र रामस्वरूप और 35 वर्षीय सत्येंद्र सैलानी पुत्र घमंडी के रूप में हुई है। वहीं देवेंद्र पुत्र वीरेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी होते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया।मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मौके पर ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई।

मृतकों के परिजनों की हर संभव मदद की जाएगी- तहसीलदार

इस घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। तहसीलदार सुशील कुमार ने बताया कि उन्हें आकाशीय बिजली गिरने से दो मनरेगा मजदूरों की मौत की खबर मिली थी। जिसकी जांच करने के लिए वे आए हैं। उन्होंने कहा कि जो भी सरकारी मदद होगी, वह मृतकों के परिजनों के लिए की जाएगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article